( टोणी देवी) में पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिस में छात्रों द्वारा बाजार में रैली निकाल कर लोगों को जागरुक किया गया। इस मौके तहसील परिसर में स्कूली बच्चे तहसीलदार डॉक्टर आशीष शर्मा से मिले। डॉक्टर आशीष शर्मा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का इस वर्ष का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक के दुशप्रभाव के बारे में सचेत करना है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रयासों से विश्व पर्यावरण बचाने के प्रयास जारी है। हमें भी पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने दायित्वों को निभाना चाहिए। इस मौके पर ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
- Advertisement -