ब्लू स्टार में विजयदशमी के पावन पर्व पर किया गया राम नाटिका का मंचन।

प्रदेश के प्रतिष्ठित व अग्रणी ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में विजयदशमी का पर्व मनाया गया| इस अवसर पर बच्चों ने राम नाटिका का मंचन किया| जिसमें राम जन्म से लेकर रावण वध तक संपूर्ण वृतांत प्रस्तुत किया गया| रामायण के किरदारों को बच्चों ने बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया| स्कूल प्रधानाचार्य डॉ सुमन लता जी ने बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति की प्रशंसा की और कहा कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की विजय को दर्शाता है | अतः हमें सदैव याद रखना चाहिए कि जीत सच्चाई और अच्छाई की ही होती है|