दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यभार संभाला, पहली कैबिनेट बैठक आज

Description of image Description of image

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यभार संभाला, पहली कैबिनेट बैठक आज

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कार्यभार संभाला। उनके साथ कैबिनेट के सभी मंत्री भी सचिवालय पहुंचे और अपनी-अपनी जिम्मेदारियां ग्रहण कीं। इस मौके पर सभी नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए तस्वीरें खिंचवाईं। बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाई है, जिससे राजधानी में नई राजनीतिक हलचल देखी जा रही है।

गुरुवार शाम को होगी कैबिनेट बैठक
नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम को बुलाई गई है। इस बैठक में चुनावी वादों को पूरा करने की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि बीजेपी अपने संकल्प पत्र में किए गए कई वादों को अमलीजामा पहनाने की दिशा में कदम बढ़ा सकती है। दिल्ली की जनता इस बैठक से बड़ी उम्मीदें लगाए हुए है।

रेखा गुप्ता का बड़ा बयान: ‘हर एक वादा पूरा किया जाएगा’
कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने चुनावी वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, ‘मैंने आज कार्यभार संभाल लिया है और शाम को कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। विकसित दिल्ली के मिशन पर काम जारी रहेगा और एक भी दिन बर्बाद नहीं होगा। हर एक वादा पूरा किया जाएगा।’

दिल्ली की नई सरकार के फैसलों और विकास योजनाओं पर राजधानी की जनता की निगाहें टिकी हुई हैं।