Sahara India Refund Start, सहारा इंडिया परिवार का पैसा मिलना शुरू, ऐसे मिलेगा पैसा
सहारा इंडिया कंपनी में निवेशको के लिए यह एक राहत भरी खबर है,जानकारी के अनुसार सहारा इंडिया पोर्टल ने अ ब एक नई सूची जारी कर दी है। दरअसल सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट 2025 को जारी किया गया है।
इस सूची में ऐसे निवेशकों के नाम जोड़े गए हैं जिन्होंने सहारा इंडिया कंपनी की कोऑपरेटिव सोसाइटीज की चार कंपनियों में अपना पैसा लगाया था। इस प्रकार से इन लोगों का पैसा इन्हें अब वापस किया जाएगा। लेकिन केवल ऐसे लोगों का ही पैसा वापस मिलेगा जिन्होंने पंजीकरण करवाया है।
भारत सरकार ने सहारा इंडिया कंपनी को निर्देश दिया था कि जल्द ही लोगों के फंसे हुए पैसे को वापस किया जाए। बताते चलें कि अब यह सूची प्रकाशित कर दी गई है। यहां आपको हम यह भी बता दें कि सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के माध्यम से आपको सबसे पहले अपना आवेदन जमा करना होता है। इसके पश्चात वेरिफिकेशन प्रक्रिया के बाद सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में लाभार्थी निवेशकों के नाम जोड़े जाते हैं।
इस तरह से जिन निवेशको ने सहारा इंडिया की कंपनियों में अपने पैसे को लगाया था तो इनका पैसा अब वापस होगा। यहां आपको बता दें कि इसके अंतर्गत सहारा इंडिया की 4 कंपनियों सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायान यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपरपज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में लगाया गया पैसा ही वापस मिलेगा। सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में जिन लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं इन्हें अब इनका पैसा वापस मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि निवेशकों के 50 हजार रुपए वापस किए जाएंगे। यहां आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि कई वर्षों से लोगों के पैसे सहारा इंडिया कंपनी में फंसे हुए थे।
लोग अपने पैसे को वापस पाने के लिए बहुत ज्यादा परेशान थे। दरअसल किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि इतनी बड़ी कंपनी में पैसा लगाने के बाद इनका पैसा फंस जाएगा। लेकिन अब सहारा इंडिया रिपोर्ट पोर्टल के माध्यम से निवेशकों को अब रिफंड की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है।
सहारा इंडिया रिफंड हेतु आवश्यक दस्तावेज
सहारा इंडिया पोर्टल केवल ऐसे लोगों के पैसे लौटा रहा है जिन्होंने आवेदन के दौरान नीचे बताए गए सारे दस्तावेज जमा किए होंगे-
अधिक जानकारी के लिए आप सहारा कंपनी हेल्पलाइन नंबर 91-522233777 पर आप सुबह के 9 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक बात कर सकते हैं।