Homeब्रेकिंगसंजौली मस्जिद विवाद: शिमला प्रशासन अलर्ट, 11 सितंबर को 5 या 5...

संजौली मस्जिद विवाद: शिमला प्रशासन अलर्ट, 11 सितंबर को 5 या 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर प्रतिबंध

संजौली मस्जिद विवाद: शिमला प्रशासन अलर्ट, 11 सितंबर को 5 या 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर प्रतिबंध

हिमाचल प्रदेश के संजौली में मस्जिद विवाद को लेकर जारी गतिरोध के बीच शिमला प्रशासन ने कड़ा फैसला लिया है। 11 सितंबर को 5 या 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर प्रतिबंध रहेगा। हिंदू संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है, जिसके कारण पुलिस अलर्ट हो गई है।

शिमला प्रशासन ने धारा 163 लागू की है, जिसके तहत 5 या 5 से ज्यादा लोग एकसाथ नहीं जुट सकेंगे। अग्नि अस्त्र, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, साइकिल चेन, गंडासा, भाला, तलवार, अस्त्र शस्त्र जैसे हथियार और अन्य ज्वलनशील पदार्थों को लेकर चलने पर बैन रहेगा।

संजौली में जनजीवन पर असर नहीं पड़ेगा, शैक्षणिक संस्थान और सरकारी दफ्तर के साथ बाजार पूरी तरह से खुला रहेंगे। बिना अनुमति किसी को भी धरना प्रदर्शन, नारेबाजी, भूख हड़ताल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। Read More

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!