विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर हिंदी गीत रामायण का गायन।

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के 53वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर हिंदी गीत रामायण पुस्तक का विमोचन और हिन्दी गीत रामायण के गायन का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रथमेश क्रिएशन गोवा के कलाकारों ने हिन्दी में रामायण के गायन पर अपनी प्रस्तुति दी।
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम का भाव पूरे भारत को एकता के सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम भारत की आत्मा हैं और हमारी संस्कृति के परिचायक हैं।
इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा प्रथमेश क्रिएशन के सदस्यों को हिमाचली टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।