भगवाधारी दंगाइयों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई – फिल्ममेकर ने अशोक गहलोत से किया अनुरोध तो लोग करने लगे ट्रोल।

राजस्थान के करौली में शनिवार को हिन्दू नव वर्ष के मौके पर नव संवत्सर बाइक रैली पर पत्थरबाजी के बाद हिंसा भड़क उठी। मिली जानकारी के अनुसार अब तक इस हिंसा में 35 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार अब तक इस मामले में 36 लोग हिरासत में लिए गए हैं और अब स्थिति कंट्रोल में है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

विनोद कापड़ी ने किया ट्वीट: फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने ट्विटर पर एक वीडियो को रिट्वीट किया है। वीडियो में भगवा झंडा लिए भीड़ एक गली में खड़ी है और नारेबाजी हो रही है। साथ में डीजे पर कोई धुन भी बज रही है। इसी वीडियो को रिट्वीट करते हुए विनोद कापड़ी ने लिखा कि “ऐसे भगवाधारी दंगाइयों के खिलाफ इतनी सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए कि मिसाल बने अशोक गहलोत जी।”

लोगों की प्रतिक्रियाएं: विनोद कापड़ी के इस ट्वीट पर अब लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अभिनीत सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि “हां ,इन पर करवाई होनी चाहिए। ये कैसे शोभा यात्रा निकाल सकते हैं, हिन्दू होने पर शर्म आनी चाहिए। घर में होना चाहिए इन्हें और वहीं भजन करना चाहिए। तुरंत करवाई हो इन आंतकवादियों पर अशोक गहलोत जी। हमारा सेक्युलरिजम खतरे में है।”

दिव्यांशु अवस्थी नाम के यूजर ने लिखा कि “वाह विनोद सर वाह, पहले घटना की पूरी जानकारी ले लो, धर्म विशेष के लोगों ने पहले से ही घरों की छ्तों पर भारी मात्रा में पत्थर, ईटें इक्कठे कर रखे थे। जैसे ही रैली वहां पहुंची, पहले घरों के नीचे आने दिया गया, फिर अचानक हमला किया। 20-25 घायल हुए हैं। कुछ लोगो को गंभीर चोट भी आयी है।” दीपक मिश्रा नाम के यूजर ने लिखा कि “अगर रैली में बज रहे गानों से इतनी ही दिक्कत थी तो छतों पर इतने सारे पत्थर कहां से इकट्ठे हुए। यह एक सुनियोजित हमला है।”

पटेल भावेश नाम के यूजर ने लिखा कि “क्या इनको सरकार का संरक्षण प्राप्त है? या जानबूझकर देश को दंगाईयों के हवाले कर रहे है।” अनुज राजपूत नाम के यूजर ने लिखा कि “विनोद कापड़ी जी, अगर जय श्री राम बोलना सांप्रदायिक है तो कानून अपने हाथ में लेना क्या उचित है?” पीके सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि “अगर कोई गलत बात की गई तो केस होना चाहिए, सजा होनी चाहिए लेकिन पत्थर, बम, गोली चलाने का अधिकार किसी को नहीं है और हां कोई मुस्लिम या हिन्दू मोहल्ला नहीं होता है।”

अनूप मिश्रा नाम के यूजर ने लिखा कि “वीडियो की सच्चाई अंत में देखो कि छत से पत्थर और लकड़ी फेंक रहे हैं। अगर जुलूस में गलत बोला जा रहा था तो उसकी आपत्ति कानूनी तरीके से करो।” मनीष नाम के यूजर ने लिखा कि “कापड़ी जी, आपसे इससे अधिक उम्मीद भी नहीं की जा सकती है, कांग्रेस सरकार है तो हिंदुओं पर कार्यवाही तो होनी ही है। अभी तक यही होता आया है।” मारूफ नाम के यूजर ने लिखा कि “मतलब लोग फ्री कितने हैं, कोई काम धंधा नहीं है क्या। देश में कुछ लोगों को बीमारी लगी है।” खुशी नाम की यूजर ने लिखा कि “ऐसे गुंडों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए, मस्जिद के आगे जा कर ऐसे गाना बजा रहे हैं। अशोक गहलोत सरकार अंधी हो गई है, मुस्लिम ही गलत दिखता है।”