सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री।

सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार अपराह्न विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के नामों की घोषणा की। हिमाचल में पहली बार उप मुख्यमंत्री बनेगा। 58 साल के सुखविंद्र सिंह सुक्खू अब हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। वहीं 60 वर्षीय मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। हिमाचल में कांग्रेस विधायकों को एकजुट रखने और गुटबाज़ी खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का फार्मूला निकाला गया है।

विधायक दल की बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री औऱ मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने बताया कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होगा।