मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब मंडी के अध्यक्ष मुरारी शर्मा की माता धनेश्वरू देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने गत रात्रि मंडी जिला के पैतृक गांव मालवाना में अन्तिम सांस ली। वे 96 वर्ष की थी।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।