देश ने सुनी थी संसद में बागवान की बेटी के भाषण गूंज, CM सुक्खू ने की एक लाख देने की घोषणा।

हिमाचल प्रदेश की “आस्था शर्मा”, जिसने अपने दमदार भाषण से युवा संसद में हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए थे। मुखयमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बेटी आस्था को एक लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। शनिवार को संजौली कॉलेज में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मंच पर से सेब बागवान की बेटी आस्था को यह इनाम राशि देने की घोषणा की।

सीएम सुक्खू ने बताया कि बेटी ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक प्रथम स्थान हासिल किया है। युवा संसद महोत्सव में बेटी ने हिमाचल का नाम रोशन किया है। आस्था शर्मा ने जबरदस्त भाषण से संसद भवन भी तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे।

मूलतः शिमला जिले के कोटगढ़ की रहने वाली आस्था शर्मा संजौली कॉलेज में सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं। युवा संसद में उन्होंने राजनीति और प्रशासन में युवाओं की भूमिका को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। आस्था ने नई दिल्ली में 2 मार्च को करीब 3 मिनट 43 सेकंड तक भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी। आस्था के पिता मनमोहन शर्मा एक सेब बागवान हैं, जबकि माता रेखा शर्मा गृहिणी हैं।

इतिहास अपने आप को दोहराता है और भविष्य की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए वर्तमान में जीना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आज संजौली कॉलेज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री ने भी इसी संजौली कॉलेज से अपनी शिक्षा ग्रहण की थी, और आज मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। बजट में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री के साथ उनके मंत्री हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर और विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, कुलदीप सिंह राठौर, हरीश जनारथा और प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस दौरान सीएम ने कॉलेज के वर्तमान छात्रों के साथ पूर्व में रहे सहयोगी छात्रों को सम्मानित भी किया।