जिला बिलासपुर के कंदरौर में मिला कुठेडा की महिला का शव।

बिलासपुर घुमारवीं-05 दिसंबर, बिलासपुर जिला के कंदरौर में एक 26 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी हैं। और छानबीन की जा रही हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया हैं। वहीं मृतक महिला की पहचान निवासी कुठेड़ा जिला बिलासपुर के रूप में हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, कंदरौर में घास लेने गए कुछ लोगों ने जब शव को देखा तो उन्होंने स्थानीय प्रधान को इस बारे में सूचित किया। प्रधान ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला की शादी इसी साल मार्च माह में हुई थी।