केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व भाजपा विधायक के प्रयास सफल।

पिछले सरकार के प्रयासों का फाफण गांव को मिला फल, बनेगी पक्की सडक़
नाबार्ड से सडक़ को पक्का करने के लिए जारी हुई पांच करोड़ 26 लाख की ग्रांट
वर्ष 2018 में निकला था कच्चा सडक़ मार्ग, 2018-19 में नाबार्ड को भेजी थी प्रपोजल
प्रपोजल को मिली मंजूरी, ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम किया जाएगा आवार्ड

हमीरपुर – जिला के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत ऊखली के गांव फाफण को पक्की सडक़ सुविधा से जोडऩे के लिए किए गए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल व पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर के प्रयास सफल हो गए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की सहभागिता के बाद वर्ष 2018 में फाफण गांव के लिए कच्चे सडक़ मार्ग का निर्माण किया गया था। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने वर्ष 2018 में इस सडक़ मार्ग निर्माण को हरी झंडी दिखाई थी। लगभग पौने दो किलोमीटर सडक़ मार्ग से लोअर फाफण गांव को जोड़ा गया। हालांकि सडक़ मार्ग कच्चा होने की वजह से लोगों को परेशानी पेश आ रही थी। इसी के चलते जुलाई 2018 में कागजी प्रक्रिया पूरी कर सडक़ की जमीन को लोकनिर्माण विभाग के नाम किया गया। लोकनिर्माण विभाग की तरफ से सडक़ मार्ग को पक्का करने की प्रपोजल नाबार्ड को भेजी गई थी। अब नाबार्ड की तरफ से इस सडक़ को पक्का करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। नाबार्ड की तरफ से सडक़ मार्ग को पक्का करने के लिए पांच करोड़ 26 लाख 85 हजार का बजट स्वीकृत हुआ है।
बता दें कि लोअर फाफण गांव सडक़ सुविधा से वंचित था, इसके चलते वर्ष 2018 में कच्ची सडक़ भगोट से फाफण गांव के लिए निकाली गई थी। जुलाई 2019 में इस सडक़ मार्ग से संबंधित दस्तावेज पूरे कर जमीन लोकनिर्माण विभाग के सुपुर्द की गई। लोकनिर्माण विभाग ने बजट स्वीकृति के लिए फाइल नाबार्ड को भेजी थी। पहले बजट का कोई मसला खड़ा हो गया जिस कारण सडक़ पक्का होने की राह मुश्किल नजर आने लगी। बाद में फिर मामला नाबार्ड के समक्ष जाकर पहुंच गया। अब नाबार्ड की तरफ से सडक़ मार्ग को पक्का करने की स्वीकृति मिल गई है। सडक़ मार्ग को पक्का करने के लिए पांच करोड़ 26 लाख 85 हजार रुपए सेंक्शन हुए हैं। जाहिर है कि इस सडक़ मार्ग के पक्का होने से दर्जनों परिवार लाभांवित होंगे। सडक़ मार्ग कच्चा होने की वजह से बारिश के दौरान दलदल में तबदील हो जाता है। सडक़ मार्ग दलदल में बदल जाने से वाहनों की आवाजाही भी ठप्प हो जाती है। छोटे वाहनों के चालक को इस मार्ग पर आना ही नहीं चाहते इसका मुख्य कारण इसका उबड़ खाबड़ होना है। इसके पक्का होने के उपरांत लोगों को आवागमन संबंधित दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह मार्ग ऊखली से पट्टा जाने वाले संपर्क मार्ग से भगोट के पास फाफण के लिए निकाला गया है। क्षेत्र के लोगों सोनू कुमार, सूरम सिंह, आदर्श कांत, नसीब सिंह, मेजर भाग सिंह, रमेश चंद, हंसराज व अन्य लोगों ने नाबार्ड से करोड़ों के बजट का प्रावधान होने पर खुशी जाहिर की है। ग्रामीणों ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. पे्रम कुमार धूमल व पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर का आभार जताया है।
कोटस
भगोट से फाफण सडक़ को पक्का करने के लिए बजट नाबार्ड से स्वीकृत हो गया है। अब आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। ऑनलाइन माध्यम से टेंडर कॉल किया जाएगा। टेंडर आवंटित होने के उपरांत सडक़ मार्ग को पक्का करने का कार्य शुरू किया जाएगा। सडक़ मार्ग को पक्का करने के लिए पांच करोड़ 26 लाख 85 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं।