नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर को दोनों हाथ जोड़ कर शहर वासियों से मांगनी चाहिए माफ़ी।

सोलन में आज भाजपा मंडल द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल के अध्यक्ष मदन ठाकुर ने की। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। राजेश कश्यप ने कहा कि बीते दिनों नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर द्वारा यह कहा गया था कि अधिकारियों पर दबाव बनाकर नगर निगम के सस्ते पानी के मुद्दे को लेकर दबाया बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई विसिन नहीं था 100 रुपए में पानी का बिल देने को लेकर बावजूद इसके कांग्रेस ने जनता की वोट बटोरने का लिए ये वादा किया था।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि बीते 1 वर्ष पहले नगर निगम के चुनाव हुए थे ऐसे में पानी के मुद्दे को लेकर शहरवासियों से कांग्रेस ने 100 रुपए में पानी का बिल देने का वादा किया था लेकिन 1 वर्ष बीत जाने को है अभी तक कांग्रेस इस वादे को पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा यदि कोई वादा जनता से करती है तो उसे जमीनी स्तर पर उतारने के लिए भी कार्य करती है।उन्होंने कहा कि सरकार पर आरोप लगाने की बजाय कांग्रेस को शहर की जनता से माफी मांगनी चाहिए और कहना चाहिए कि वे सस्ता पानी शहर में नहीं दे सकते है।