राजाओं के समय से चला आ रहा नलवाड़ी मेला आज भी उसी उत्साह के साथ किया जाता है आयोजित – रणधीर शर्मा।

बिलासपुर 20 मार्च – हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधक बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में कहलूर लोकोत्सव के समापन अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राजाओं के समय से चला आ रहा नलवाड़ी मेला आज भी उसी उत्साह से आयोजित किया जाता है। मेलों का उद्देश्य अपनी संस्कृति को संजोय रखन तथा मनोरंजन करना होता है परंतु नलवाड़ी मेले में इससे आगे बढ़कर खेल-कूद गतिविधियां, कुश्तियां, प्रदर्शनियां आयोजित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि नलवाड़ी मेले का आयाम कहलूर लोकोत्सव सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है। इस उत्सव के माध्यम से जिला की सभ्यता तथा संस्कृति को संजोय रखने का उद्देश्य पूरा होता है।
उन्होंने कहलूर लोकोत्सव में आयोजित कार्यक्रमों का सराहना करते हुए कहा कि बिना किसी पेशेवर प्रशिक्षण के कलाकारों ने इतनी सुदंर प्रस्तुतियां दी है। उन्होंने इस संबल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, भाषा एवं संस्कृति विभाग की जिला भाषा अधिकारी का इन कार्यक्रम को आयोजित करवाने के लिए धन्यवाद किया।
नलवाड़ी मेले के कहलूर लोक महोत्सव के समापन अवसर पर निम्न 29 सांस्कृतिक दलों व महिला मण्डल के दलों ने भाग लिया।
महिला मंडल कंदरौर कंदरौर तहसील सदर, शिवानी स्वयं सहायता राजपुरा, महिला मंडल कंजयोटा, कमलकांत महिला मंडल कुठेडा गांव कुठेडा डाकघर मलांगन तहसील झंडूता, महिला मंडल मलांगन-2, महिला मंडल धराडसानी ग्राम पंचायत डमली ऋषिकेश बडेटा, स्वयं सहायता समूह समलेटू गांव समलेटू ग्राम पंचायत मंझेड तहसील श्री नैना देवी जी, महिला मंडल धारभरता गांव धारभरता डाकघर स्वारघाट, सोनिका व सहेलियां गांव बेरी दडोला डा0 बैहना जट्टा, महिला मंडल मलांगन गांव व डाकघर मालांगन तथा शिवा महिला मंडल मुकडाना ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया।
नील कमल स्वयं सहायता समूह खारसी कनैता, विजय शर्मा व मोनिका चैहान गांव बरेटा डाकघर लुहारवीं, प्रकाश शर्मा देवली, तमन्ना ठाकुर एवं सहेलियां गांव रछेडा डाकघर घराण मतला घुमारवीं तथा फुला कंजयोटा ने लोक गायन प्रस्तुत किया।
चिंता देवी गांव व डाघर देवली, अभिषेक कुमार गांव भरपुर नजदीक टाडू, हरदेई कलोल, गुग्गा जहारपीर सांस्कृतिक मंच सुन्हानी, जय बाबे दी स्वयं सहायता समूह ममता एंड पार्टी मंझेड, कौशल्या मंडी-मानवा, कमल चिल्ला ने एकल सुहाग की प्रस्तुति दी।
सीता राम एंड पार्टी गांव जंगल झलेड़ा तहसील सदर, श्याम लाल एंड पार्टी सोई घुमारवीं, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह जनेड ने गुग्गा गाथा प्रस्तुत की। म.म. उपरली भटेड और म.म निचली भटेड ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी।