राज्यपाल से मिले तकनीकी विवि के कुलपति।

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एवं तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में कुलपति प्रो शशि कुमार धीमान ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को तकनीकी विवि में चल हो रही गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। प्रो धीमान ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।
बोहनी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया तकनीकी विवि का भ्रमण
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहनी के वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर दड़ूही का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने तकनीकी विवि परिसर में वेब स्टूडियो, डाटा सेंटर, भौतिक विज्ञान विभाग सहित अन्य विभागों की लैब में संचालित होने वाली गतिविधियों के बारे में जाना। इसके बाद तकनीकी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो जयदेव ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। शैक्षणिक भ्रमण में वोकेशनल कोर्स के नौवीं से जमा दो कक्षा के 44 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर तकनीकी विवि के सहायक कुलसचिव सुरेंद्र शर्मा, बोहनी स्कूल के वोकेशनल समन्वयक परविंद्र कुमार, शिक्षक सुनील कुमार, अंजना कुमारी उपस्थित रही।