डॉ सिकंदर की नियुक्ति से अनुसूचित जाति मोर्चा में खुशी की लहर : गौरव।

शिमला, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कश्यप ने कहा की डॉ सिकंदर कुमार को राज्य सभा के लिए मनोनीत होने पर अनुसूचित जाति मोर्चा में खुशी कि लहर दौड़ गई है।जिसके लिए अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्र व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार व्यक्त करता है।भाजपा द्वारा पहली बार हिमाचल से अनुसूचित समाज के किसी व्यक्ति को ऐसी बड़ी जिमेदारी सौंपी गई है।जिस से पार्टी का अनुसूचति जाति मोर्चा के प्रति विशेष जगह है ये दर्शाता है।