होली के रंगों का यही है इशारा, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा

Description of image Description of image

होली के रंगों का यही है इशारा, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा

सुजानपुर, 10 मार्च: राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2025 के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशा निवारण का संदेश दिया जाएगा। ‘होली के रंगों का यही है इशारा, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा’ थीम पर आधारित इन आयोजनों में अधिक से अधिक महिलाओं और बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। विजेताओं को आकर्षक इनाम प्रदान किए जाएंगे।

एसडीएम एवं मेला अधिकारी संजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और आयोजन समिति के गैर-सरकारी सदस्यों के साथ बैठक की गई। उन्होंने बताया कि उत्सव के चारों दिन अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा:

प्रतियोगिता कार्यक्रम:

📅 12 मार्च:

  • महिलाओं और बच्चों के लिए: मेहंदी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, लैमन रेस, कप रेस
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए: 100 मीटर दौड़

📅 13 मार्च:

  • महिलाओं और बच्चों के लिए: रस्साकशी, थ्री-लैग रेस, मटका फोड़, पेपर डांस
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए: अंताक्षरी

📅 14 मार्च:

  • महिलाओं और बच्चों के लिए: पेंटिंग, रंगोली, कप स्ट्रा-बॉल गेम, बिस्कुट स्लाइडिंग गेम
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए: आइडेंटिफाई ट्यून्स प्रतियोगिता

📅 15 मार्च:

  • महिलाओं और बच्चों के लिए: रिंग टॉस गेम, बैलून कप गेम, डॉज बॉल, बैलून स्ट्रा गेम
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए: बैलून रेस

पुरस्कार एवं विशेष जानकारी:

  • रस्साकशी प्रतियोगिता: विजेता टीम को ₹31,000 और उपविजेता को ₹21,000 की पुरस्कार राशि मिलेगी।
  • अन्य प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थानों पर आने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः ₹3100, ₹2100 और ₹1100 की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
  • महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में 15 सदस्यीय टीमें भाग लेंगी।
  • पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को अपना बोर्ड स्वयं लाना होगा।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

📞 कोषाधिकारी अभिषेक ठाकुर: 7018918165
📞 सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान: 9418045475
📞 पंचायत इंस्पेक्टर संदीपिका: 7807064500
📞 पर्यवेक्षक रीता रानी: 8219870964