कांगड़ा जिला में बदली स्कूलों की टाइमिंग,जानिए क्या रहेगी टाइमिंग।

जिला कांगड़ा में स्कूलों की टाइमिंग बदलने वाली है। जिला में अब स्कूल सुबह 7:45 बजे खुलेंगे और दोपहर 1 बजे बंद होंगे। इस बारे में डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल ने अधिसूचना जारी कर दी है। ये टाइमिंग सोमवार 23 मई से जिला के सभी स्कूलों पर लागू होगी।

आपको बता दें कि कांगड़ा जिला में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते जिला प्रशासन ने ये फैसला लिया है। जिला में इससे पहले भी भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया था। लेकिन बाद में इस फैसले को बदल दिया गया।