हिमाचल प्रदेश के आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर को आज पहली बर्षगांठ।

बिलासपुर घुमारवीं _05 अक्टूबर 2023, तीन अक्टूबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स का शिलान्यास किया था। और पांच अक्टूबर 2022 को बिलासपुर एम्स जनता को समर्पित किया गया था। आज पांच अक्टूबर को आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर एम्स को शुरू हुए एक साल हो गया है।

इस एक साल में एम्स ने कई सेवाएं ऐेसे लोगों को दीं जिनके लिए उन्हें बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ता था। इस संस्थान को सस्ती/विश्वसनीय तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में क्षेत्रीय असंतुलन को ठीक करने और देश में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा के लिए सुविधाएं बढ़ाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य अपनी सभी शाखाओं में स्नातक और स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा में शिक्षण के नए और बेहतर पैटर्न विकसित करने का है, ताकि देश में सभी मेडिकल कॉलेजों और अन्य संबद्ध संस्थानों में चिकित्सा शिक्षा के उच्च मानक को प्रदर्शित किया जा सकेl