बिलासपुर-आज मनाई जाएगी डैनी वास (डुंगवास), भादों की अमावस्या जादू-टोना करने वाली जाती है घोघरधार।

बिलासपुर घुमारवीं- 25 अगस्त, हिमाचल प्रदेश जिला मंडी  की घोघड़धार में आज देवताओं और डायनों के बीच होता है युद्ध
डैनी वांस या डुगवांस-भादों की अमावस्या
ऐसी ही एक अमावस्या है भाद्रपद यानि भादों की अमावस्या जिसे डैनी वांस या डुगवांस कहा जाता हैl
 कहा जाता है कि इस दिन सभी जादू-टोना करने वाले, डायनें, चेले घोघर धार जाते हैं।
घोघर धार मे आत्माओं और देवताओं के बीच युद्ध
घोघर धार हिमाचल के मंडी जिले मे पधर तहसील के अंतर्गत आती है।  इस दिन सब बुरी शक्तियों वाले लोग वहां इक्कठा होते हैं और बुरी आत्माओं का आवाह्न करते हैं। यह भी कहा जाता है कि इस दिन बुरी आत्माओं और देवताओं के बीच युद्ध होता है और उस युद्ध का सारा हाल आने वाले नवरात्रों में देवी-देवताओं के पुजारी या गुर बताते हैं। अगर इस युद्ध में देवताओं की जीत होती है तो सारा साल सुखमय रहता है और अगर बुरी शक्तियां जीत जाती हैं तो आने वाले साल में आपदा आतीं हैं।
वैसे तो भादों माह में सब लोग घरों के बाहर दिया जला के रखते हैं लेकिन खासकर इस अमावस्या यानि डुंगवांस के दिन सब लोग दिया जरूर जलाते हैं। इस दौरान ग्रामीण लोग अपने पशुओं को पड़ने वाले पिंथडो को और मच्छरों को जलाया जाता है, और कहा जाता है कि डायनों ले जाओ  अपने साथ घोघडधार।
 इस दिन सब लोग पटाखे फोड़ते हैं और यहाँ तक कि पुराने घड़े भी आंगन में जरूर फोड़ते हैं। यह परम्परा हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में सदियों से चली आ रही है।