हिम् आँचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चलाये जा रहे युवा खेल उत्सव के अंतर्गत आज नाल्टी जोन में खेल उत्सव का शुभारंभ किया

हिम् आँचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चलाये जा रहे युवा खेल उत्सव के अंतर्गत आज नाल्टी जोन में खेल उत्सव का शुभारंभ किया गया। खेल उत्सव का शुभारंभ नाल्टी पंचायत उप प्रधान राजीव शर्मा, ब्रह्लाड़ी पंचायत प्रधान अरविंद व बीडीसी चेयरमैन हरीश द्वारा किया गया। नाल्टी जोन के खेल उत्सव का शुभारंभ करते हुए नाल्टी पंचायत उप प्रधान राजीव ने कहा कि हिम् आँचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चलाया जा रहा युवा खेल उत्सव एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि खेल मनुष्य को मानसिक तथा शारिरिक रूप से स्वस्थ बनाते ब खेल हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सिखाते हैं। खेलना हमें, आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधार करना सिखाता है। नाल्टी जोन में हुए खेल उत्सब में नाल्टी टीम को विजेता व हार टीम को उप विजेता घोषित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न टीमों के खिलाड़ी व अन्य लोग उपस्थित रहे।