भाजयुमो हमीरपुर के उपाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत।

हमीरपुर में भाजपा युवा मोर्चा के जिला सह मीडिया प्रभारी व उपाध्य्क्ष सुनील शर्मा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत होने का समाचार मिला है। शहर के बाईपास पर कार की टक्कर में घायल सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक रात को सुनील शर्मा व अनुराग पटियाल बाईपास रोड़ पर बंसत रिजार्ट के समीप मौजूद थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। यहां पर मौजूद लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां सुनील शर्मा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि अनुराग पटियाल को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक सुनील की इसी साल फरवरी महीने में शादी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक युवक डिडवीं टिक्कर का रहने वाला था। उधर, घायल की पहचान अनुराग सिंह निवासी दोसड़का (हमीरपुर) के रूप में हुई है। प्रारंभिक छानबीन में वाहन को ट्रेस कर लिया गया है। मामले में सदर थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है और नंबर को शक के आधार पर पुलिस ने ट्रेस किया है।