साजु राम राणा केआकस्मिक निधन पर धर्मपुर में शोक की लहर।

टिहरा मंडी- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी धर्मपुर लोकल कमेटी ने आज धर्मशाला में मुख्यमंत्री की आभार रैली में ह्र्दय गति रुकने से आई पी एस अधिकारी साजु राम राणा जो धर्मपुर की धवाली पँचायत के निवासी थे की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।पार्टी के सचिव और पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, सुरेश राठौर, सुरेश शननी, दिनेश काकू, दिनेश ठाकुर, मान सिंह, रणताज राणा, मिलाप चंदेल, मेहर सिंह पठानिया, रणबीर शाष्त्री, रामचन्द ठाकुर, करतार सिंह चौहान, प्रकाश वर्मा, बाला राम, अरुण अत्तरी, अजय कुमार, नरेंद्र पठानिया इत्यादि ने इस असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है और परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि साजु राम राणा उनके कॉलेज के सहपाठी थे और वे अपने छात्र जीवन में वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई के सक्रिय कार्यकर्ता थे तथा उस समय राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे हैं।इसके अलावा वे 1985 में मंडी केंद्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर भी चुने गए थे।उसके बाद वे पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद के लिए चयनित हुए थे और वे पुलिस अधीक्षक किन्नौर और बिलासपुर में सेवाएं देने के बाद आजकल जंगलबेरी में बतौर कमांडेंट कार्यरत थे और औऱ आज मुख्यमंत्री की रैली में ड्यूटी पर थे।भूपेंद्र सिंह बताया कि उनकी दो दिन पहले ही 31दिसंबर को टिहरा में आयोजित गेट टू गेदर में भाग लेने सबंधी बात हुई थी और उन्होंने कहा था कि उनकी विभागीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट होने के कारण वे शायद नहीं पहुंच पाएंगे।उन्होंने साजु राम राणा के रूप में एक अच्छा दोस्त और साथी खो दिया है और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र ने एक होनहार पुलिस अधिकारी खो दिया है।