आखिर क्यों झारखंड में अचानक 2 दिन के लिए इंटरनेट बंद किया, यहां जाने पूरी जानकारी।
झारखंड सरकार ने 21 और 22 सितंबर को सुबह 8 से दोपहर 1:30 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने का फैसला किया है। यह निर्णय झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल 2023) को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए लिया गया है।
परीक्षा में लगभग 6.40 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे। सरकार को आशंका है कि असामाजिक तत्व सोशल मीडिया का उपयोग करके अफवाह फैला सकते हैं और परीक्षा प्रक्रिया को अस्थिर कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Read More Artical