होली उत्सव के अंतिम दिन होगी कुश्ती प्रतियोगिता।

सुजानपुर 17 मार्च। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2022 के अंतिम दिन शुक्रवार 18 मार्च को कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता दोपहर बाद लगभग ढाई बजे आरंभ होगी। इस कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के कई नामी पहलवान भाग लेंगे।