Homeब्रेकिंगभाजपा की 68 सीटें फाइनल; भरमौर-  कई सीटों पर चेहरे बदले, लिस्ट...

भाजपा की 68 सीटें फाइनल; भरमौर-  कई सीटों पर चेहरे बदले, लिस्ट आज

 

*परिवारवाद पर नरमी, महामंत्री भी चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस में गईं इंदु वर्मा को वापस ले आई भाजपा

*धूमल चुनावी रेस से हटे, सुजानपुर में अब कौन पीएम के सामने चुनाव समिति में तीन घंटे तक चर्चा

हिमाचल में रिवाज बदलने का नारा देने वाली सत्तारूढ़ भाजपा टिकट में बड़ा उलटफेर करने जा रही है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में करीब तीन घंटे चली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हिमाचल की सभी 68 सीटों पर फैसला हो गया है, लेकिन भाजपा उम्मीदवारों की सूची बुधवार सुबह जारी करेगी। बुधवार को ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी नामांकन भरने जा रहे हैं। मंगलवार शाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में केंद्रीय चुनाव समिति में टिकटों पर चर्चा हुई। इसमें हिमाचल से भी चुनाव प्रभारियों और पार्टी प्रभारियों के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इत्यादि शामिल थे। संसदीय बोर्ड में संभावित प्रत्याशी भेजने से पहले भाजपा ने राज्य चुनाव समिति और केंद्रीय चुनाव समिति में ही बड़े बदलाव कर दिए हैं। चंबा जिला के भरमौर, बंजार, आनी जैसी सीटों से सीटिंग विधायकों के टिकट भी कट गए हैं। चार कैबिनेट मंत्रियों के टिकट पर भी संकट है।

कई विधायकों को इस बार पार्टी मौका नहीं देगी। यह लगभग तय हो गया है कि भाजपा के तीनों महामंत्री चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले सिर्फ सुंदरनगर से विधायक और महामंत्री राकेश जमवाल ही चुनाव लड़ते थे, लेकिन अब बिलासपुर शहरी सीट से त्रिलोक जमवाल और पालमपुर सीट से त्रिलोक कपूर को टिकट दिया जा सकता है। सुजानपुर सीट से भी भाजपा को नया कैंडिडेट

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!