युवा कांग्रेस की पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर आरंभ की गई क्रमिक भूख हड़ताल।

युवा कांग्रेस की पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर आरंभ की गई क्रमिक भूख हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव चंद्रमणि कुलेठी की अगुवाई में युवा कार्यकर्ताओं ने अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। चंद्रमणि कुलेठी ने कहा कि जब तक पेपर लीक मामले में युवाओं को न्याय नहीं मिला तब तक युवा कांग्रेस की हड़ताल जारी रहेगी।

प्रदेश के हजारों युवाओं ने पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी। आवश्यक्ता पड़ी तो इस मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का घेराव भी किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर पुलिस हेडक्वार्टर से लीक हुआ है। परीक्षा रद्द होने से हजारों युवाओं के सपनों पर पानी फिर गया है। सरकार युवाओं के साथ खिलवाड़ करना बंद करे।

गुलाटी ने कहा कि युवा कांग्रेस की भूख हड़ताल के बाद मुख्यमंत्री ने आनन- फानन में सीबीआई से मामले की जांच करवाने के आदेश तो जारी कर दिए हैं, लेकिन जब तक मामले में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी तब तक युवा कांग्रेस का यह आंदोलन जारी रहेगा।