बंदलाधार हिल स्टेशन ऊंचे पहाड़ों और खूबसूरत झीलों के बीच बसा हुआ एक अद्भुतशहर बिलासपुर।

बिलासपुर घुमारवीं:29 जुलाई 2022 हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर हिल स्टेशन: ऊंचे पहाड़ों और खूबसूरत झीलों के बीच बसा हुआ एक अद्भुत शहर
भारत में खूबसूरत जगहों की कोई कमी नहीं है। इन्हीं खूबसूरत जगहों में से एक है हिमाचल प्रदेश, जो अपनी सुंदरता, पर्यटन स्थल और आकर्षक जगहों के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसा राज्य है, जहाँ की झीलें, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और प्राचीन मंदिर पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं। यह एक बेहद ही पसंदीदा स्थल है, जहाँ हर साल लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं। हिमाचल प्रदेश में ऐसे कई गंतव्य स्थल है जो वातावरण में प्रकृति से भरपूर भी है। इन्हीं स्थलों में से एक है जिला  बिलासपुर।
बिलासपुर हिल स्टेशन: ऊंचे पहाड़ों और खूबसूरत झीलों के बीच बसा हुआ एक अद्भुत शहर
बिलासपुर जिले का एक प्रमुख शहर है। और बंदला हिल टॉप बिलासपुर  के अंदर स्थित है।
आपकी जानकारी के लिए बता दूं, कि अगर  बिलासपुर में घूमने के लिए कोई जगह सबसे अधिक फेमस है तो वो बंदला हिल टॉप। क्योंकि इस टॉप से पूरे शहर को देखा जा सकता है। जिसका नजारा किसी जन्नत से कम नहीं। इसलिए यहाँ आपको अच्छे खासे पर्यटक दिख जायेंगे। बंदला हिल टॉप सेल्फी पॉइंट के नाम से भी बहुत फेमस है। ऐसे में अगर आप बिलासपुर घूमने आते हैं तो सबसे पहले बंदला हिल टॉप पर घूमने जा सकते हैं।
बदलाधार एक पर्यटक स्थल है और जिला बिलासपुर की सबसे ऊंची पहाड़ियों की चोटी पर एक पैराग्लाइडिंग बिंदू है। यहां से बिलासपुर शहर और गोविंद सागर जलाशय के कुछ बेहतरीन दृश्य  बिल्कुल स्पष्ट नजर आते हैं।
बंदला धार बिलासपुर से 14 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यदि आप पहाड़ियों पर गाड़ी चलने के अभ्यस्त नहीं है, तो यह चुनौती पूर्ण लग सकता है। लेकिन अब सड़क को अपग्रेड करके अब अच्छी स्थिति में है। बंदला धार सड़क में तीखे और अंधे मोड़ है।
बंदलाधार गेस्ट हाउस के ठीक बगल में एक मंदिर है। इस मंदिर तक पहुंचना आसान नहीं है। लगभग 200 खड़ी सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है।
वन गेस्ट हाउस से ऊपर जाते समय एक दृश्य अति मनमोहक नज़र आता है गोविंद सागर और आसपास की पहाड़ियां का दृश्य और भरे और पीले रंग के विभिन्न रंगों के पेड़ पौधे एक अद्भुत दृश्य है।