मुख्यमंत्री द्वारा आम जन के हित में लिये फैसलों से बौखलाई भाजपा… मनजीत सिंह डोगरा।

बड़सर में लखनपाल को माफ नहीं करेगी जनता…..डोगरा

प्रदेश महासचिब मनजीत डोगरा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार अपने हर।बाधे को पूरा कर अमलीजामा पहना रही है। मुख्यमंत्री ने सत्ता सँभालते ही अनाथ बच्चों के उत्थान के लिये कदम उठाए उन्हें चार हज़ार रुपये प्रतिमाह मिल रहे हैं उनकी पढ़ाई का ख़र्चा भी सरकार उठा रही है आपदा के समय सरकार ने बेहतरीन कार्य किया औऱ प्रभावित लोगों की भरपूर मदद कर बेघर हुए लोगों की रहने की व्यबस्था कर उनको घर बनाने के लिये सात सात लाख रुपये भी दिये मुख्यमंत्री ने सरकार बनने के बाद पहली केबिनेट में ओपीएस की गरन्टी को पूरा किया था जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को फायदा हुआ।सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने महिलाओं को प्रतिमाह पन्द्रह सौ रुपये देने की घोषणा कर बजट प्राभधान भी कर
दिया है।ये घोषणा महिलाओं के कल्याण के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है।इसके साथ ही सरकार ने बिधवा महिलाओं के बच्चों की पढ़ाई भी निशुल्क कर दी है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के आम जनता के हित में लिये फैसलों पर डोगरा ने प्रदेश में बेहतरीन कार्यों की सराहना की है।

डोगरा ने कहाकि इन सब कार्यों को पूरा होते देख भाजपा बौखला गई है औऱ सरकार को गिराने के अनेकों हथकंडे अपना रही है।लेकिन भाजपा के मनसूबे पूरे नहीं होंगे।सरकार पूरे पाँच वर्ष चलेगी। डोगरा ने कहाकि जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के सारे कार्य हो रहे थे तो इस सब के बाबजूद विधायक बड़सर लखनपाल ने बड़सर काँग्रेस के साथ साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार से धोखा क्यों किया।बड़सर में काँग्रेस ही नहीं बड़सर की जनता भी आपको कभी माफ़ नहीं करेगी।बड़सर काँग्रेस एकजुट है औऱ आने बाले चुनाबों के लिए बिल्कुल तैयार है।पार्टी जिसे भी टिकट देगी काँग्रेस उसे जीताने के लिये पूरी तरह तैयार ब सक्षम है।