कक्षा नौ की छात्रा का रेप कर बनाया गर्भवती, 20 साल अब जेल में कटेगी रात

नाबालिग छात्रा से रेप के बाद उसे धमकाने के दोषी को कोर्ट ने 20 साल जेल की सजा सुनाई है। कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने दोषी पाते हुए 20 साल सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

घटना भवाली थाना क्षेत्र की है जहां पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने छात्रा से दुष्कर्म कर उसे धमकाया था।
लोक अभियोजन एडवोकेट नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि आरोपी गिरीश चंद्र भवाली क्षेत्र में ही रहकर किशोरी के घर में मजदूरी करता था।

एक जनवरी 2021 को आरोपी ने किशोरी के घर में ही उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। इसकी शिकायत करने पर पीड़िता को धमकी भी दी थी। आठ अप्रैल 2021 को किशोरी की हालत अचानक बिगड़ी तो उसकी स्वास्थ्य जांच कराई गई।

पता चला वह तीन माह की गर्भवती थी। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। इधर पीड़िता ने इसकी जानकारी आरोपी को भी दी। इस पर स्कूल जा रही किशोरी को अपने साथ ले गया। नौ अप्रैल 2021 को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अदालत में सात गवाह पेश किए गए। वहीं कोर्ट के आदेश्र ्न किशोरी का गर्भपात कराया गया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो नंदन सिंह की कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।