एसिडिटी और गैस से 10 मिनट में पाएं छुटकारा – करें ये 4 प्रभावी योगासन।

एसिडिटी और गैस से 10 मिनट में पाएं छुटकारा – करें ये 4 प्रभावी योगासन।

अगर आपके खानपान या जीवनशैली के कारण पेट की समस्याएं, जैसे गैस और पेट फूलना, बढ़ गई हैं, तो योग आपके लिए एक कारगर समाधान हो सकता है। कुछ सरल योगासनों का नियमित अभ्यास पेट की इन समस्याओं से राहत दिला सकता है। यहाँ पर कुछ प्रभावी योगासन दिए जा रहे हैं जो गैस और पेट फूलने की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं।

1. वक्र आसन (Spinal Twist Pose)

वक्र आसन पेट की गैस की समस्या को दूर करने में बेहद प्रभावी है। इसे करने का तरीका निम्नलिखित है:

सबसे पहले एक योग मैट बिछाएं और उस पर सीधे बैठ जाएं।
अपने दोनों पैरों को फैलाकर बैठ जाएं।
बाएं पैर के घुटने को दोनों हाथों की सहायता से मोड़ें और बाएं पैर के तलवे को मैट पर रखें।
बाएं पैर के घुटने को अपनी दाहिनी कोहनी की ओर मोड़ें और धीरे-धीरे अपने धड़ को बाईं ओर मोड़ें।
अपने बाएं हाथ को मैट पर रखें और इस स्थिति में 10 सेकंड तक रहें।
यह आसन आपके डाइजेशन को बेहतर बनाता है और रीढ़ की हड्डी को लचीला रखता है।
2. शशांक आसन (Child Pose)

शशांक आसन पेट की सूजन और गैस की समस्या को कम करने में सहायक होता है। इसे करने का तरीका:

योग मैट पर आराम से बैठ जाएं।
अपने घुटनों को मोड़कर, बैठ जाएं और दोनों हाथों की हथेलियों को मैट पर फैलाएं।
अब अपने सिर को आगे की ओर झुका कर, माथे को फर्श पर रखें।
इस स्थिति में 5 से 10 सेकंड तक रहें, फिर धीरे-धीरे सिर को ऊपर उठाएं और वापस बैठ जाएं।
यह आसन पेट की सूजन को कम करता है और गैस से राहत दिलाता है।
3. पवनमुक्त आसन (Wind Relieving Pose)

पवनमुक्त आसन गैस और पेट के निचले हिस्से की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसे इस प्रकार करें:

योग मैट पर सीधे लेट जाएं।
अपने दोनों पैरों के घुटनों को मोड़कर अपने सिर की ओर ले जाएं।
अपने घुटनों को दोनों हाथों से पकड़ें और पेट की ओर दबाएं।
इस स्थिति में 10 सेकंड तक रहें।
यह आसन पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव लाता है और गैस से राहत दिलाता है।
4. पद संचलन (Leg Cycling Pose)

पद संचलन पाचन तंत्र को मजबूत करने और गैस से राहत पाने में सहायक होता है। इसे करने का तरीका:

योग मैट पर सीधे लेट जाएं।
अपने दोनों पैरों को साइकिल की तरह धीरे-धीरे चलाएं।
दोनों हाथों को दोनों पैरों की जांघों पर रखें।
यह आसन पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
इन योगासनों को दिन में कुछ मिनटों तक नियमित रूप से करें और आप गैस और पेट फूलने की समस्या से जल्द राहत पा सकते हैं। Read More