हिमाचल -खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत, एक घायल।

दर्दनाक हादसा: सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल में एक भयानक सड़क हादसा हुआ। यहां जयहर के निकट, एक पिकअप जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।इस घटना में दो लोग धनवीर सिंह और अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा वीरवार की देर शाम को हुआ।

धनवीर और अशोक एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे जब उनकी जीप जयहर से सराहां की ओर जाते हुए खाई में जा गिरी।स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद अशोक कुमार को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

दुर्भाग्यवश, धनवीर सिंह अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पच्छाद पुलिस ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है। डीएसपी राजगढ़, अरुण कुमार मोदी ने बताया कि पुलिस थाना में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुक्रवार सुबह, पोस्टमार्टम के बाद धनवीर सिंह का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया।