लखनऊ: घर में घुसकर नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या,आरोपी शाहिद ने हथौड़ा से सिर में किया वार।

लखनऊ के इंदिरा नगर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक 14 साल की नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। आरोपी की पहचान शाहिद के रूप में हुई है। उसने घर में घुसकर पहले नाबालिग का रेप किया फिर हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

इस मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी शाहिद ने पीड़िता के शव को पंखे से लटका दिया। इसके बाद वह फरार हो गया था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मृतका के परिजन घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। इस घटना को लव-जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना के बाद हिंगू संगठनों में आक्रोश है। वे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

घटना बुधवार दोपहर एक बजे की है। इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस को घटना की सूचना पीड़िता के पिता ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नाबालिग के पिता ने आरोपी शाहिद पर रेप और हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने पहले पीड़िता से रेप किया फिर सिर में हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो उसने पीड़िता को फांसी के फंदे पर लटका दिया।

देश में पिछले कुछ दिनों से इस तरह की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। जिसमें लड़कियों को आरोपियों द्वारा मार दिया जा रहा है। अभी कुछ दिनों पहले दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल ने साक्षी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। उसने साक्षी पर करीब 22 वार किए थे। वहीं अब लखनऊ में घर में घुसकर नाबालिग की रेप के बाद हत्या कर दी गई। इन घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।