लता पठानिया ने दिया उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र।

टिहरा( मण्डी) —– ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी धर्मपुर की उपाध्यक्षा लता पठानिया ने अपने उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र सौंप दिया है ।लता पठानिया ने बताया कि वह पिछले कुछ अर्से से ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी धर्मपुर में उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर रही थी, लेकिन अपनी व्यक्तिगत एवं सामाजिक गतिविधियों की व्यस्तताओं को के चलते उन्होंने कमेटी की अध्यक्षा सुमन ठाकुर को अपने उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र सौंप दिया है। त्यागपत्र देने के बाद उन्होंने बताया कि पद से मुक्त होकर मैं सुखद अनुभव कर रही हूं । और भविष्य में पूरी ऊर्जा के साथ समाज सेवा के लिए तत्पर रहूंगी।