पंकज ने स्थापित किया नया कृतिमान, 16 दिन में 4 चोटियां की फतेह।

बिलासपुर घुमारवीं _16 सितम्बर 2823,हिमाचल प्रदेश के युवा 28 वर्षीय पंकज चंदेल ने एक और नया कृतिमान स्थापित किया है। उन्होंने मात्र 16 दिन में चार चोटियों पर तिरंगा फहराया है। जानकारी के अनुसार एक चोटी को फतह करने के लिए लगभग 15 से 20 दिन का समय लगता है। ऐसे में पंकज चंदेल ने मात्र 16 दिन में चार चोटियों को फतह किया।
इनमें हिमाचल की युनाम 6111 मीटर, लद्दाख की थूगजे 6128 मीटर, थूगजे ईस्ट 6080 मीटर व कांगयत्से-2 6250 मीटर ऊंची चोटी को पार कर उस पर भारतीय ध्वज फहराया है। पंकज जो जिला बिलासपुर यह रहने वाले हैं, एक विशेष पर्वतारोही के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।

उन्होंने हाल ही में ईरान देश की सबसे ऊंची चोटी दमाबंद को फतह किया था। इस दौरान एवरेस्ट फतह करने निकले उत्तर प्रदेश के प्रिया व राजस्थान के तपन व तरुण का भी पंकज चंदेल ने कहलूर एडवेंचर कंपनी के नेतृत्व में सफल नेतृत्व कर विशेष पर्वत क्लाइंब करने का प्रशिक्षण दिया।