खेलो इंडिया राष्ट्रीय स्कींग स्नो प्रतियोगिता में हैप्स के सक्षम ब्यास को रजत पदक।

हाल ही में 10 से 14 फरवरी, 2023 को जम्मू कश्मीर गुलमर्ग में स्कींग स्नो प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया जिसमें हिम अकादमी विकास नगर के आठवीं कक्षा के छात्र सक्षम व्यास ने भाग लिया तथा प्रदेश भर में अंडर-14 खेलो इंडिया के तीसरे संस्करण में सक्षम व्यास ने रजत पदक हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। गौरतलब है कि सक्षम ने 13 प्रतिभागियों में भाग लेकर रजत पदक हासिल किया। इसी उपलक्ष पर आज विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय अकादमिक प्रधानाचार्या डॉo हिमांशु शर्मा, पप्रधानाचार्य श्री अश्विनी कुमार, कॉर्डिनेटर श्रीमती शशि बाला,
श्रीमती कंचन लखनपाल तथा संपूर्ण खेल विभाग द्वारा सक्षम को सम्मानित कर बधाई दी गई। विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती नैना लखनपाल जी ने गुलमर्ग में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल
विंटर गेम्स में सक्षम व्यास को रजत पदक जीतने पर बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।