सोलन मे जिस्मफरोशी के आरोप में पांच युवतियाँ गिरफ्तार।

सोलन: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के दायरे में आने वाले पुलिस थाना कंडाघाट की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर एक निजी होटल से कथित देह व्यापार का पदार्फाश किया हुआ है। घटना कंडाघार के चायल के नगाली की है। जहां पर पुलिस ने जब एक निजी होटल में दबिश दी तो वहां पर देह व्यापार चला हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने बिते दिन रात को करीब दस बजे एक निजी होटल में दबिश दी हुई थी। जिसके बाद पंजाब की लड़कियों, होटल मालिक व हरियाणा के युवकों सहित कुल 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर चिट्टा भी बरामद किया हुआ है। पुलिस ने मौके पर होटल मालिक को भी गिरफ्तार किया हुआ है। शनिवार रात को जब पुलिस होटल में पहुची तो उस समय मुजरा चला हुआ था। डांस कर रही 5 युवतियों की उम्र 24 से 30 वर्ष के बीच में है।

पुलिस को शिकायत मिली थी कि होटल में बाहरी राज्यों के 10 लोग 5 युवतियों के साथ आए हुए है और होटल में मुजरा चला हुआ है। इस मामले को जिस्म फिरोशी से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कर्रवाई शुरू कर दी है।