हिमाचल में बर्फबारी से पंजाब में गिरा पारा, कोहरे ने रफ्तार पर भी लगाया ब्रेक

पंजाब में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। इस बीच वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। बता दें कि मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही यह भी कहा है कि कल 20 जनवरी को कोहरे से कुछ राहत मिलने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर भारत में फिर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मैदानी इलाकों में फिर से कोहरा देखने को मिल रहा है और इसका असर परिचालन पर पड़ेगा।

इस बीच, हरियाणा और चंडीगढ़ भी कोहरे की चपेट में हैं। यहां दृश्यता 50 से 200 मीटर तक रही। मौसम विभाग ने पंजाब के साथ-साथ हरियाणा में भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उल्लेखनीय है कि हाल ही में हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ा है। आज चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा। हालांकि यहां दोपहर तक धूप निकलने की संभावना है।

पंजाब के 14 जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। सुबह कोहरा रहेगा लेकिन दोपहर तक धूप निकलने की संभावना है। इन जिलों में गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बठिंडा, बरनाला और मनसा ऑरेंज अलर्ट पर हैं। ये तो तय है कि पंजाब में पिछले 50 सालों में इतनी ठंड नहीं देखी गई।

अधिकतम तापमान सामान्य से 7 से 9 डिग्री कम दर्ज किया गया. 20 जनवरी से राहत मिलने की संभावना है। कोहरा छाया रहेगा और रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा।

वहीं, पड़ोसी राज्य हरियाणा की बात करें तो वहां के 16 जिलों में मौसम खराब रहेगा. अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल में घने कोहरे-कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, यमुनानगर और पंचकुला में येलो अलर्ट जारी किया गया है।