लपियाणा में कार का टायर फटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत, 4 घायल

जिला कांगड़ा के 32 मील-रानीताल मार्ग पर लपियाना के समीप कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान सुनीता (55) पत्नी कीकर सिंह निवासी परगोड़ के रूप में हुई है। घायलों को टांडा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि मृतका का पति कीकर सिंह खुद कार को चला रहे थे तथा देहरा के नजदीक संस्कार से अपनी पत्नी व अन्य सदस्यों के साथ घर वापस आ रहे थे, तभी लपियाना अस्पताल के समीप कार का अचानक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। घायलों को टांडा अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचते ही छानबीन में जुट गई।

वही पुलिस थाना शाहपुर के थाना प्रभारी त्रिलोचन राजपूत ने बताया कि गाड़ी का टायर फटने से हादसा पेश आया है, जिसमें सुनीता पत्नी कीकर सिंह निवासी परगोड़ की मौत हो गई है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।