हिम अकादमी की युगरत्ना ठाकुर का मार्शल आर्ट वुशु में खेलो इंडिया के लिए चयन।

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर की कक्षा बारहवीं की छात्रा युगरत्ना ठाकुर का मार्शल आर्ट वुशु में खेलो इंडिया के लिए चयन हुआ है। मार्शल आर्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए युगरत्ना ने पटना में राष्ट्रीय स्तर पर पांचवा स्थान एवं बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है मार्शल आर्ट वुशु प्रतियोगिता 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक उत्तराखंड में आयोजित होने जा रही है ।

विद्यालय अकादमिक प्रधानाचार्या डा हिमांशु शर्मा, उप प्रधानाचार्य अश्वनी शर्मा एवं समस्त विद्यालय प्रबंधन ने युवरत्ना ठाकुर एवं उनके कोच विपिन कुमार को बधाई देते हुए आगे के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।