रिश्ते तार तार, भतीजे ने विधवा चाची को डरा धमका कर किया रेप, मामला दर्ज।

रिश्ते को तार तार करने वाली एक बार फिर घिनौनी हरकत सामने आई है। एक युवक ने अपनी विधवा सगी चाची के साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि उसके जेठ का लड़का उसके घर में घुसा, दुष्कर्म किया और इसके बाद उसका साइन किया हुआ एक बैंक चेक भी उठा ले गया। महिला का कहना है कि वह चेक बाउंस कराने की धमकी देकर उसका जीना मुहाल किए हुए है। पुलिस ने रेप और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ककराई रोड निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक विधवा औरत है और नगर निगम में कर्मचारी है। उसका जेठ का लड़का शादी शुदा है। उसने उसको नाजायज तौर पर परेशान किया हुआ है। उसने उसके घर में घुस कर उसका साइन किया हुआ एक चेक चुरा लिया। वह उसे धमकी देता है कि चेक को अपने खाते मे लगाकर बाउंस कराउंगा और फिर तुझे जेल हो जाएगी। वह कभी भी देर सवेर उसके घर में घुस जाता है और उसके साथ जबरदस्ती रेप करता है। साथ ही धमकी देता है कि ये बात तुमने किसी को बताई तो उसको जान से मार देगा। उससे उसे हर समय जान का खतरा बना रहता है। वह उसके साथ कोई भी अनहोनी कर सकता है।

महिला ने बताया कि आज से 5 साल पहले उसने उससे 80 हजार रुपए लिये थे। ये पैसे देने से इन्कार कर रहा है। उल्टा उसको धमकी दे रहा है कि तुम्हारा एक चेक साइन किया हुआ उसके पास है। उसके जरिए तुम्हारे पर कार्रवाई करा दूंगा। तुम्हारी जेल करा दूंगा। पुलिस जांच अधिकारी सोनिया ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके जेठ के लड़के के खिलाफ धारा 376 व 506 के तहत रेप और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।