रोहतक पुलिस को बड़ी कामयाबी, अंतर्राजीय चोर गिरोह दबोचा।

रोहतक पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंतर्राजीय चोर गिरोह के 5 चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने चोरी किए गए 9 लाख रुपए एक सोने की चैन, कई मोबाइल, लोहे की रॉड और पेचकस बरामद किए हैं। सभी चोरों का पर पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं गिरोह का मुख्य सरगना अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है पुलिस का दावा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रोहतक की ASP मेघा भूषण ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए चोरों से लगभग नौ लाख बरामद किए गए हैं। चोरों ने पूछताछ में बताया है कि यह सब लोग ताला लगे घरों को चोरी के लिए निशाना बनाते रहे हैं। ये सभी केवल आधे घंटे की रेकी करने के बाद घर में चोरी कर फरार हो जाते थे।आईपीएस ने बताया कि 2022 में रोहतक स्थित अर्बन स्टेट के एक मकान में इन द्वारा लगभग 45 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया था। इस मामले को सुलझाने के लिए रोहतक पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो इस गिरोह के बुलंदशहर का रहने वाला अशरफ, गाजियाबाद का रहने वाला नरेंद्र, दिल्ली का रहने वाला सचिन को बहादुरगढ़ से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि इमरान को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया हुआ है। इमरान पर पहले से 12 मुकदमे दर्ज हैं।

इमरान ने छत्तीसगढ़, दिल्ली और यूपी में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया हुआ है। मुख्य सरगना का सहयोगी चांद मोहम्मद यमुनानगर का रहने वाला है। इसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोहतक अर्बन स्टेट के घर में चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके पास से दो लाख और एक सोने की चेन बरामद की है। मुख्य सरगना अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आईपीएस मेधा भूषण ने बताया कि इनका मुख्य ठिकाना दिल्ली में कबाड़ी की दुकान रहा है जहां यह सब मिलकर चोरी की योजनाएं बनाते रहे हैं। उन्होंने बताया अभी रोहतक पुलिस ने 5 चोरों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन चोरों के नाम और सामने आए हैं जिनकी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी अभी सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं।