Homeहिमाचलहिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन।

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन।

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रोफेसर सिमी अग्निहोत्री का निधन हो गया है। उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने फेसबुक पेज पर शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे इसकी जानकारी साझा की। उप मुख्यमंत्री ने लिखा कि हमारी प्रिय सिमी अग्निहोत्री हमारा और आस्था का साथ छोड़कर चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गोंदपुर जयचंद में अपने निवास पर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें चिकित्सकीय सहायता दी गई। वही गंभीर हालत को देखते हुए देर शाम चंडीगढ़ ले जा रहे थे, तो रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि 12 फरवरी को उन्होंने बाथू में माता का जागरण रखा था, जिसकी तैयारी वह कर रही थीं और सभी व्यवस्था खुद देख रही थीं। मुकेश की बेटी आस्था भी जागरण के लिए विशेष रूप से नीदरलैंड से आई थी।

मुकेश अग्निहोत्री और सिम्मी अग्निहोत्री की शादी 8 अप्रैल 1992 को हुई थी। सिम्मी अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट में प्रोफेसर थीं। राजनीति में पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री कई राजनीतिक कार्यक्रमों में मुकेश अग्निहोत्री के साथ नजर आती थीं। उन्होंने 12 फरवरी को माता का जागरण रखा था। इन दिनों वो निमंत्रण बांट रही थी। सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर सोशल मीडिया पर लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को हो सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!