बिलासपुर- हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से किसान चिंतित, मक्की की फसल लगभग खराब। Inbox

बिलासपुर घुमारवीं-27 सितंबर, हिमाचल प्रदेश  में लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। किसान मक्की की कटी हुई फसल को बचाने के लिए लगे हुए हैं। किसान मकानों या फिर तिरपालों का सहारा लेकर मक्की फसल बचाने में लगे हुए हैं। इलाके में मक्की की फसल लगभग काट ली गई है और खेतों में ही सुखाई जा रही है।
अब बारिश के कारण किसानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कुछ किसानों की फसलें खेतों में काट कर रखी ही रह गई कि कब मौसम साफ हो और उसे धूप में सूखा कर इकट्ठा किया जाए। लगातार हो रही बारिश से फसल खेतों में सड़ने लगी है।
 इस बारे में किसानों का कहना है कि फसल को समेटने के समय मौसम ने परेशान कर दिया है।
पहले कीड़े ने फसल बर्बाद की और अब बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है। इससे बेहतर है कि फसल न ही बीजें। मक्की की फसल में मेहनत ज्यादा और कमाई कम हो रही है।