बिलासपुर: हिंदू धर्म में सावन महीने को सबसे पवित्र माना गया, भगवान शिव का अत्यंत प्रिय महीना। Inbox

बिलासपुर घुमारवीं:  14 जुलाई 2022  सावन का पवित्र महीना 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। हिन्दू धर्म में सावन महीने को सबसे पवित्र माना जाता है और भगवान शिव का अत्यंत प्रिय महीना होता है सभी लोग सावन महीने में भगवान शिव की पूजा करते है जिससे भगवान शिव अत्यधिक प्रसन्न हो जाते है और सभी की मनोकामनाएं पूरी कर देते है। इस साल सावन महीना 14 जुलाई 2022 से शुरू होकर 12 अगस्त तक रहेगा।
इस बार सावन महीने में चार सोमवार पड़ रहे है चारों सोमवार 18 जुलाई , 25 जुलाई 2 अगस्त, 8 अगस्त को है महादेव को सावन महीना वैसे भी खास होता है और इस बार कई संयोग बन रहे है सोम प्रदोष, भौम प्रदोष की युति इसे और भी विशेष बना रही है  25 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार पड़ रहा है और दूसरे सोमवार को कृष्णपक्ष में द्वादशी युक्त त्रयोदशी मिल रही है नौ अगस्त को मंगलवार को शुक्ल पक्ष में द्वादशी युक्त त्रयोदशी मिलने से भौम-प्रदोष का योग बन रहा है दोनो युतियां बेहद पुण्यदायी है।
 सावन महीना में इतने शुभ संयोग कई सालों के बाद आए है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक सावन भौम व्रत, दुर्गा यात्रा, गौरी पूजा , हनुमत दर्शन के लिए विशेष है।
इस बार सावन में चार भौम व्रत
19, 26 जुलाई और 2, 9 अगस्त होगें। सावन महीने के प्रत्येक मंगलवार को सौभाग्यवती स्त्रियों को व्रत रख कर पार्वती के पूजन का विधान है इस व्रत से कुंवारी कन्याओं को सुंदर वर की प्राप्ति होती है।
सावन के महीने में मृत्युजंय मंत्र का जाप करे इससे भक्तों के कष्ट दूर हो जाते है श्रावण व्रत कथा पढ़ना भी भक्तों के लिए बहुत शुभ होता है। सावन ,श्रावण महीने में भगवान शिव को नियमित रूप से सोमवार के दिन पंचामृत से रूद्राभिषेक करने से व्यक्ति को विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस पवित्र महीने में व्यक्ति को सोमवार के दिन व्रत रखना चाहिए। ऐसा करने से शिव भगवान प्रसन्न होते है