तंत्रता सेनानी बुधीराम का 99 वर्ष में हुआ देहांत , दी भावभीनी श्रद्धांजलि‌।

बिलासपुर घुमारवीं _11 जुलाई, घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत पंतेहड़ा से सम्बंध रखने वाले स्वतंत्रता सेनानी बुद्धि राम का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर विदाई दी गई। इस दौरान स्थानीय विधायक राजेश धर्मानी और और प्रशासन की ओर से उपमंडल अधिकारी गौरव चौधरी मौजूद रहे।

99 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी बुद्धि राम बीते कुछ महीनों से अस्वस्थ थे जिनकी गत दिवस मृत्यु हो गई। स्वतंत्रता सेनानी बुद्धिराम बिलासपुर प्रजामंडल के दौरान सक्रिय कार्यकर्ता थे। प्रजामंडल आंदोलन में भाग लेने के लिए इन्हें 2 वर्ष के लिए राज्य से निष्कासित भी किया गया था।

सरकार की ओर से स्वतंत्र सेनानी के अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन द्वारा परिवार को 25000 की राशि उपलब्ध करवाई गई।