Homeदेश2 महिलाओं में छिड़ा युद्ध, फांसी के फंदे तक पहुंची बात

2 महिलाओं में छिड़ा युद्ध, फांसी के फंदे तक पहुंची बात

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद में देवरानी के चक्कर में जेठानी ने भी खौफनाक कदम उठा लिया। दोनों के इस कदम से अब परिवार वाले परेशान हैं। मामला जमीन विवाद का है। रानीपुर गौर गांव में जमीन के विवाद में देवरानी फांसी के फंदे पर लटक गई थी, जिसे घर वालों ने समय रहते उतार लिया। देवरानी के इस कदम को देखकर जेठानी भी कमरे में पहुंच गई और फांसी लगाने का प्रयास लेकिन, लेकिन समय रहते उसे भी बचा लिया गया। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रानीपुर गौर निवासी दिनेश की पत्नी सरोज कान्ती को परिवारीजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सरोज के भाई विमलेश ने बताया बहन के परिवार में 18 बीघा खेत को लेकर विवाद है। उसके बहन के पति तीन भाई है। बड़े भाई शिक्षक है और उनकी शादी नहीं हुई। बीच वाले भाई उमेश की मौत हो चुकी है। उनके पत्नी, बच्चे है। खेत को लेकर आए दिन उसकी बहन सरोज की जेठानी विवाद करती है।

 

शुक्रवार को फिर विवाद गहराया। उसकी बहन सरोज ने कमरा बंद कर फांसी लगाने का प्रयास किया, तभी बच्चों ने दरवाजे बंद करते देखा तो खेत पर जाकर दिनेश को जानकारी दी। दरवाजा तोड़ा गया और सरोज को फांसी के फंदे से उताकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर सरोज की जेठानी ने भी दरवाजा बंद कर लिए और कुंडे में फांसी लगाने के लिए साड़ी डाल रही थी तभी परिजनों ने दरवाजे तोड़कर कमरे से बाहर निकाला। पुलिस ने अस्पताल में पहुंच कर इलाज को भर्ती महिला के बारे में जांच पड़ताल की।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!