हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम ने बदलें करवट दो दिन बारिश-बर्फबारी की चेतावनी।

बिलासपुर घुमारवीं: 06 मार्च 2022 हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम के करवट बदलने की संभावना।

इस दौरान पहाड़ों पर जहां बर्फबारी का क्रम शुरू होगा तो वहीं कई क्षेत्रों में रिमझिम बादल भी बरसेंगे। मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 मार्च को भारी बारिश की चेतावनी जाताई है।

हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रों में बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में धूप खिल रही है जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप अब धीरे-धीरे बढ़ने लग पड़ा है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह – शाम के समय ठंड होती है लेकिन दिन के समय गर्मी का प्रकोप ज्यादा बढ़ने लगा है।