ये कैसी शादी , स्टेज पर हुआ हंगामा, जानकर आप भी होंगे हैरान।

Ring Ceremony , a Hindu wedding ritual wherein bride and groom hand over their rings to each others as symbol of love

यूपी के आजमगढ़ में एक शादी का अजब मामला सामने आया है। जहां तय तिथि और समय पर बारात आई। शादी की सारी तैयारियां चल रही थीं। इस बीच वरमाला की बारी आई। लेकिन जब दूल्हा स्टेज पर पहुंचा तो उसे दौरा पड़ने लगा जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। जब ये कन्या पक्ष ने देखा तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद मामला थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों में समझौता के बाद वर पक्ष ने एक लाख रुपये हर्जाना दिया। बारात बैरंग लौट गई।

ये मामला अहरौला क्षेत्र के समदी गांव का है। जहां अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के धारूपुर मकइयां गांव से मंगलवार को शाम बारात आई थी। द्वारपूजा की रस्म के बाद बाराती नाश्ता करने में जुट गए। इस बीच दूल्हा वरमाल के स्टेज पर पहुंचा। उसे दौरा पड़ गया और वह बेहोश हो गया। यह देख कन्या पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। लगभग 15 मिनट के बाद दूल्हे को होश आया। जिसके बाद कन्या पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। मौके पर घंटों पंचायत हुई। कन्या पक्ष के शादी के लिए तैयार न होने पर बाराती धीरे-धीरे मौके से खिसकने लगे। बुधवार की सुबह हर्जाना को लेकर मामला थाने तक पहुंच गया। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ।

वर पक्ष ने कन्या पक्ष को हर्जाने के रूप में एक लाख रुपये दिए। इसके बाद बारात बैरंग लौट गई। उधर, वधू पक्ष के लोगों ने थाने में पंचायत की। पुलिस के बीच-बचाव के बाद मामला सुलझ सका। पूरे घटनाक्रम को लेकर लोगों में काफी चर्चा है।ऐसा ही कुछ मामला बलिया से भी सामने आया है। जहां वरमाला के समय दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। वह दूल्हे की बजाय अपने प्रेमी से विवाह की जिद पर अड़ गई। पुलिस की मौजूदगी में घंटों चली पंचायत में भी मामला नहीं सलट सका। लिहाजा रात में ही बारात बैरंग वापस लौट गयी।