Chandrayaan-3: घर बैठे देख सकते हैं कहां पहुंचा चंद्रयान, जानें आसान तरीका

Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान यानी ISRO के बहुचर्चित अभियान चंद्रयान-3 पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. इसी महीने यानी अगस्त में ही चंद्रयान के चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने का वक्त है. यही वजह है कि हर कोई चंद्रयान-3 के मूवमेंट पर नजर रखना चाहता है. हर किसी को क्यूरोसिटी है कि चंद्रयान-3 अभी कहां है. दरअसल इसके पीछे एक बड़ी वजह भी है और वो कि चंद्रयान-2 अपने मिशन में 80 फीसदी सफल हो गया था, लेकिन आखिरी वक्त पर मिशन को बड़ा झटका लगा. ऐसे में इस बार चंद्रयान-3 को लेकर लोगों में जिज्ञासा है कि इसके हर मूवमेंट के बारे में जानकारी हासिल कर सकें. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आप घर बैठे चंद्रयान-3 कहां पहुंचा इसकी जानकारी ले सकते हैं.

ऐसे मिलेगी चंद्रयान-3 के पल-पल की खबर
चंद्रयान-3 को ट्रैक करना अब मुश्किल काम नहीं है. आप चाहें तो इसे आसानी से ट्रैक कर सकते हैं. इसके लिए आपको लाइव ट्रैकर का इस्तमाल करना होगा. मौजूदा वक्त में चंद्रयान धरती से 37200 किलोमीटर हर घंटे की रफ्तार से मून की ओर बढ़ रहा है.

दो दिन में चांद के ऑर्बिट में होगी एंट्री
चंद्रयान-3 फिलहाल जिस गति से आगे बढ़ रहा है उसके मुताबिक आने वाले 48 घंटों इसके चांद के ऑर्बिट में एंट्री लेने की संभावना बन रही है. यानी दो दिन में आप चंद्रयान को चांद पर देख सकेंगे. तारीख की बात करें तो 5 अगस्त की शाम करीब 7 बजे चंद्रयान-3 ऑर्बिट में प्रवेश कर जाएगा.

धरती से चंद्रयान-3 की कितनी होगी दूरी
जब चंद्रयान-3 चांद के ऑर्बिट में प्रवेश करेगा उस दौरान चंद्रयान-3 की धरती से दूरी तकरीबन 40,000 किलोमीटर रहेगी. इतनी दूरी से ही धरती से चांद की गुरुत्वाकर्षण शक्ति बनना शुरू होती है. यानी यहां से चांद चंद्रयान को तेजी से अपनी ओर खींचेगा.

कम होगी चंद्रयान-3 की स्पीड
चांद के ऑर्बिट में घुसते ही चंद्रयान-3 की गति को तेजी से कम करना होगा. इस दौरान चंद्रयान-3 की गति 7200 से 3600 किलोमीटर प्रति घंटा करना होगी. यानी चांद पर इसकी स्पीड 1 से 2 किमी प्रति घंटा होना चाहिए. इस गति पर ही चंद्रयान मून के ऑर्बिट को ठीक से पकड़ पाएगा. इसके हिसाब से 23 अगस्त को चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग कामयाब हो सकती है.

चंद्रयान-3 लाइव ट्रैकर ऐप से मिलेगी पल-पल की अपडेट
चंद्रयान-3 की हर पल की अपडेट लेना हो तो इसके लिए इसरो ने इस बार बड़ा कदम उठाया. आम लोगों के लिए चंद्रयान-3 की स्थिति जानने को लेकर एक खास ऐप तैयार किया गया है. लाइव ट्रैकर ऐप के जरिए लोग पल-पल की स्थिति जान सकते हैं.